उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई है। कुल 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है। जानिए किन-किन हस्तियों को पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (83) को इस साल पद्म भूषण देने की घोषणा हुई है

कुल 131 पद्म पुरस्कार की सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।

 भूषण (13)
पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में कला, चिकित्सा, लोक कार्य, सामाजिक कार्य, व्यापार और खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-

  • अल्का याज्ञनिक- कला (महाराष्ट्र)
  • भगत सिंह कोश्यारी- लोक कार्य (उत्तराखंड)
  • डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा (तमिलनाडु)
  • मम्मूटी- कला (केरल)
  • डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला (महाराष्ट्र)
  • एस. के. एम. माइलानंदन- सामाजिक कार्य (तमिलनाडु)
  • शतावधानी आर. गणेश- कला (कर्नाटक)
  • शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- लोक कार्य (झारखंड)
  • उदय कोटक-व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)
  • वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)- लोक कार्य (दिल्ली)
  • वेल्लापल्ली नटेशन- लोक कार्य (केरल)
  • विजय अमृतराज- खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
Oplus_16908288

गृह मंत्रालय की ओर से जारी 131 लोगों की सूची में कोश्यारी का नाम सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए शामिल किया गया है। उत्तराखंड की राजनीति में ‘भगत दा’ के नाम से पहचाने जाने वाले कोश्यारी के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पद्म विभूषण (5)

  1. धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र)
  2. के. टी. थॉमस- लोक कार्य (केरल)
  3. एन. राजम -कला (उत्तर प्रदेश)
  4. पी. नारायणन -साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
  5. वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक कार्य (केरल)

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. उन्हें यह सम्मान पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में उनके लंबे, समर्पित और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *