गणेश चतुर्थी 2022 : आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

हिमशिखर धर्म डेस्क

Uttarakhand

ऋद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि के दाता गणपति बप्पा बुधवार को घर-घर विराजेंगे। इस साल गणेश चतुर्थी तिथि आज 31 अगस्त बुधवार के दिन पड़ रही है। गणेश चतुर्थी पर गणेशजी अपने साथ शुभ रवि योग भी लेकर आ रहे हैं। यानी विघ्नहर्ता गणेशजी तमाम विघ्नों को दूर करके भक्तों का मंगल करने आ रहे हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाते हैं। इस साल यह त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन गणेशजी का अवतरण हुआ था। इस दिन को गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन गणेशजी की प्रतिमा भी घर-घर में स्थापित की जाएंगी।

Uttarakhand

पीओपी से बनी गणेश प्रतिमा की स्थापना करने से बचना चाहिए। ये मूर्तियां पर्यावरण के लिए हानिकारक होती हैं। मिट््टी से बनी प्रतिमा धर्म और पर्यावरण के लिहाज से सबसे अच्छी होती है। इसके अलावा हल्दी, गोबर, श्वेतार्क, लकड़ी से बनी मूर्ति स्थापित की जा सकती हैं। खास बात यह है कि इस साल वो सारे संयोग बन रहे हैं, जो गणेशजी के जन्म पर बने थे। दिन बुधवार, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र चित्रा और मध्याह्न काल यानी दोपहर का समय। इसके साथ ही रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है।

Uttarakhand

गणेशजी की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद दुर्वा, लड्डू से विधि-विधान पूजन करना चाहिए। पुराणों के अनुसार भगवान गणेश को भोलेनाथ के आशीर्वाद से ही प्रथम पूज्य देवता का स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा करने से सारे काम सफल होते हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *