चार धाम यात्रा: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट, उमड़े श्रद्धालु

आज विश्‍वप्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 11:36 बजे वैदिक मंत्रोच्चार पूजा-अर्चना के साथ विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

उत्तरकाशी: शीतकाल के लिए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर बुधवार दोपहर 11.36 बजे शीतकाल के लिए विधिविधान से बंद किए गए जिसके बाद मां गंगा की डोली जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैयादूज पर बंद होंगे।

Oplus_16908288

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने के मौके पर वेद मंत्रों के साथ मां गंगा की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ दोपहर 11 बजकर 36 मिनट पर कपाट बंद किए गए, जिसके बाद गंगा की डोली लेकर तीर्थ पुरोहित मुखबा के लिए रवाना हुए। वहीं इस पल के कई लोग साक्षी बने।

Oplus_16908288

सेना के बैंड एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों तथा गंगा मां की जय के उद्घोष के साथ गंगा जी की डोली यात्रा के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। इसके बाद अब मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने मुखबा गांव में प्रवास करेगी।

मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने बाद अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। जहां पर ग्रामीण मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह करेंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट कल 23 अक्टूबर को बंद होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना के दर्शन खरसाली में होंगे। वहीं इसी दिन 23 अक्टूबर को सुबह बाबा केदार के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार शीतकाल में दर्शन उखीमठ में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *