
देहरादून : उत्तराखण्ड गो सांसद प्रदेश प्रमुख अनुसूया उनियाल ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार खुशहाली, उत्साह और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “मैं सभी देशवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। यह खुशी और उमंग से भरा त्योहार सभी के जीवन में नया जोश भरे और देशवासियों के बीच एकता के रंग को और गहरा करे”।