गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से 35 लोगों की मौत, कई घायल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

गुजरात: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से कई लोग मच्छु नदी में गिर गए। इस हादसे में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दर्जनों घायल हैं। पीएम मोदी ने भी घटना को लेकर अधिकारियों से तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस सिलसिले में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और घटना पर निगरानी रखने के लिए कहा। 

Uttarakhand

मोरबी की मच्छु नदी पर बना यह ब्रिज काफी पुराना है। मोरबी के इस ऐतिहासिक ब्रिज का महाराजा वाघजी ठाकोर ने 1887 में निर्माण कराया था। इस पुल की कुल लंबाई 765 फुट और चौड़ाई साढ़े चार फुट की है। ऐसा कहा जाता है कि महाराजा महल से राज दरबार जाने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते थे। तीन दिन पहले खुला यह ब्रिज पिछले सात महीने से रेनोवेशन के लिए बंद था। दीवाली की छुट्टी के चलते इस पर बड़ी संख्या लोग घूमने पहुंचे थे।

7 से 8 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है। तैराक भी बड़ी संख्या में पानी में उतर रहे हैं और लोगों को बाहर निकाल रहे हैं।
7 से 8 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है। तैराक भी बड़ी संख्या में पानी में उतर रहे हैं और लोगों को बाहर निकाल रहे हैं।
यह पुल छह महीने से बंद था। रेनोवेशन के बाद 25 अक्टूबर को इसे खोला गया था।
यह पुल छह महीने से बंद था। रेनोवेशन के बाद 25 अक्टूबर को इसे खोला गया था।
Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *