ढाका का ऐतिहासिक रमना काली मंदिर भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच आध्यात्मिक व सांस्कृतिक बंधन का एक प्रतीक है: राष्ट्रपति कोविन्द

नई दिल्ली।

Uttarakhand

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपनी बांग्लादेश यात्रा के अंतिम दिन आज ढाका में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों के स्वागत समारोह में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने बताया कि इससे ठीक पहले उन्हें ढाका में नवीनीकृत ऐतिहासिक रमना काली मंदिर का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि बांग्लादेश और भारत की सरकार व लोगों ने उस मंदिर के फिर से निर्माण करने में सहायता की, जिसे मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना ने ध्वस्त कर दिया था। हमलावर बलों ने बड़ी संख्या में लोगों की हत्या की थी। उन्होंने आगे कहा कि यह मंदिर भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच आध्यात्मिक व सांस्कृतिक बंधन का एक प्रतीक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/CommunityReception(2)5RDB.jpeg

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीयों के दिल में बांग्लादेश का एक विशेष स्थान है।हमारे बीच एक अद्वितीय घनिष्ठ संबंध है, जो सदियों पुरानी रिश्तेदारी और साझी भाषा व संस्कृति पर आधारित है। हमारे इन संबंधों को दोनों देशों के कुशल नेतृत्व ने आगे बढ़ाया है।

SK4_7796G5Q2.jpg

Uttarakhand

राष्ट्रपति ने कहा कि एक प्रगतिशील, समावेशी, लोकतांत्रिक और समरसतापूर्ण समाज के बांग्लादेश के मूलभूत मूल्यों को बनाए रखना प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रमुख योगदानों में से एक रहा है। उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि भारत उस बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा, जो इस देश के मुक्ति आंदोलन से उत्पन्न मूल्यों का प्रतीक है।

SK3_6818FCG0.jpg

राष्ट्रपति ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की कि दोनों देशों में नेतृत्व इस बात को लेकर जागरूक है कि हमारी प्रगति के रास्ते आपस में जुड़े हुए हैं और संसाधनों व अनुभवों को साझा करना, सतत विकास का मंत्र है।उन्हें यह जानकर भी प्रसन्नता हुई कि दोनों पक्षों ने हमारे विकास को समावेशी, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए मजबूत प्रतिबद्धताएं व्यक्त की हैं।राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्हें हरित ऊर्जा और स्वच्छ प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक मजबूत करने की अपार संभावनाएं दिख रही हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि एक ऐसे देश के रूप में जो भूटान और नेपाल के साथ भूमि सीमा को साझा करता है, भारत इस बात को लेकर जागरूक है कि हमारे लोगों के लिए एक बेहतर जीवन स्तर प्राप्त करने और उनकी उन्नति व विकासात्मक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक अच्छी तरह से जुड़ा हुआ और बेहतर एकीकृत उप क्षेत्र महत्वपूर्ण है। इस भावना से भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में बांग्लादेश की यात्रा में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और बांग्लादेश के साथ साझेदारी कर रहा है, क्योंकि यह बृहत्तर समृद्धि की राह पर है। इसके अलावा उन्होंने दोनों पक्षों के व्यापारिक समुदायों से विशेष रूप से बांग्लादेश और भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के बीच व्यापार व आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया।

Uttarakhand

बांग्लादेश में भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।उन्होंने बांग्लादेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देने के साथ भारत-बांग्लादेश की दीर्घकालिकघनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को भी मजबूत किया है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भारतीय समुदाय हमारे क्षेत्र में समृद्धि लाकर भारत को गौरवान्वित कर रहा है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *