पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति को मौत के घाट उतारा

गोली मार की हत्या
जांच में जुटी पुलिस
गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने दी जान से मारने की धमकी

Uttarakhand

उधमसिंह नगर: रविवार रात अज्ञात हत्यारों ने ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में ग्राम अजीतपुर के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति गंगाराम की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी शांति देवी दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रही हैं।

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस मामले को रंजिश मान कर जांच कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। बताया गया है कि मृतक गंगाराम रविवार की रात लगभग 10 बजे घर से अपने ट्रैक्टर खड़े करने वाली हवेली में सोने के लिए आए थे।

Uttarakhand

रात को किसी समय हत्यारों ने उनके गले से सटाकर गोली मार दी।  उनके पुत्र राकेश ने बताया कि उनके पिता को गांव के ही एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी।

Uttarakhand

उनके पिता ने इस प्रकरण में थाना पुलभट्टा पर तहरीर भी दी थी।
इधर, पुलभट्टा के थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि मृतक गंगाराम ने तहरीर दी थी। इस मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ 107, 116 के तहत 20 फरवरी को कार्रवाई भी की गई थी।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *