हिमशिखर खबर ब्यूरो
योग दिवस शुरू होते ही लद्दाख से लेकर छत्तीसगढ़ और असम के गुवाहाटी से लेकर सिक्किम, उत्तराखंड तक ITBP के जवानों ने योग किया। योग दिवस के मौके पर देश के सबसे दुर्गम इलाकों में से एक लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने बर्फ के बीच सूर्य नमस्कार करके एक अनोखी मिसाल पेश की है। लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस जवानों ने बर्फ से ढंके पहाड़ पर योग दिवस के दिन सूर्य नमस्कार किया है। आईटीबीपी के इन जवानों ने अपने इस प्रयास से दुनिया भर में योग दिवस को लेकर एक अनोखी मिसाल पेश करने की कोशिश की है। इस मौके के लिए ITBP जवान ने एक गीत भी तैयार किया है।
![हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर योग करते ITBP के जवान।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/21/fvvjdwqviaeere6_1655774188.jpg)
हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर योग करते ITBP के जवान।
![हिमवीरों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/21/fvvnkhhuuaaxsa5_1655774378.jpg)
हिमवीरों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
![ITBP के हिमवीरों ने सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग किया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/21/fvvfd0lacaahbfe-1_1655774775.jpg)
ITBP के हिमवीरों ने सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग किया।