कार्तिक पूर्णिमा दो दिन:आज होगा दीपदान, कल व्रत और स्नान-दान की पूर्णिमा रहेगी

इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिनों की होने से पूर्णिमा का व्रत तो आज ही किया जा रहा है और शुक्रवार को स्नान-दान किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान आदि का बहुत ही महत्व है। किसी तीर्थ स्थल पर स्नान करने से वर्ष भर तीर्थस्थलों पर स्नान का फल मिलता है, साथ ही जो भी कुछ दान किया जाये, उसका कई गुना लाभ मिलता है ।


पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि दो दिन यानी आज 18 और 19 नवंबर को रहेगी। इसी वजह से कार्तिक पूर्णिमा पर्व भी इस बार दो दिन मनाया जाएगा। दीपदान की पूर्णिमा भी गुरुवार को मनाई जानी चाहिए। वहीं, स्नान-दान, व्रत शुक्रवार को रहेगी।

दीपदान से मिलेगी देवताओं की कृपा

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली भी होती है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है।कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए। यदि नदी या सरोवर पर नहीं जा सकते हैं तो देवस्थान पर जाकर दीपदान करें। इससे देवता प्रसन्न होते हैं। घर में धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहती है।

Uttarakhand
Uttarakhand

कार्तिक पूर्णिमा पर शुभ योग

19 नवंबर को छत्र योग और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में रहेगा। साथ ही चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि रहेगी। इस शुभ संयोग में भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का फल और बढ़ जाएगा। शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि में सूर्योदय होने से इस दिन स्नान-दान, पूजा और व्रत वाली पूर्णिमा रहेगी। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाएगी।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *