विधानसभा चुनाव 2022:अपनी पहली परीक्षा में उत्तीर्ण हुए किशोर उपाध्याय

नई टिहरी।

Uttarakhand

टिहरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कराया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पहली परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली। दरअसल, इससे पहले कहा जा रहा था कि पार्टी के दो नेताओं ने उनके खिलाफ विरोध का झंडा उठा लिया है और वे विरोध तेज कर सकते हैं। लेकिन नामांकन से पहले ही सब कुछ ठीक-ठाक होता नजर आया। किशोर के नामांकन के दौरान सभी पार्टी नेता कंधे से कंधा मिलाकर दिखे, तो ऐसा लगा कि जो उबाल पहले दिखाई पड़ रहा था, अब ठंडा हो गया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि किशोर के भाजपा के टिहरी विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा से पहले कुछ लोगों को लग रहा था कि किशोर उपाध्याय के लिए टिहरी में समस्या होगी। लेकिन किशोर पूरी विनम्रता के साथ नाराज चल रहे पार्टी के नेताओं के पास स्वयं गए। जो गुस्से में थे, वे शांत हो गए। इस तरह वे पार्टी संंगठन के बीच संतुलन बिठाने में कामयाब हुए।

Uttarakhand

Uttarakhand

बताते चलें कि 4 दिन पहले किशोर उपाध्याय के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले दोनों नेता नामांकन के दौरान किशोर उपाध्याय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। खास बात यह है कि नाराज चल रहे दोनों नेताओं ने मीडिया के समक्ष कहा कि हम साथ-साथ हैं। हालांकि, देखने वाली बात यह है कि चुनावी मैदान में आने वाले दिनों में किशोर असली परीक्षा में अपने प्रतिद्वंद्वियों को बढ़ने से रोकने के लिए किस प्रकार के रणनीतियों का इस्तेमाल करते हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *