जाखणीधार में किशोर उपाध्याय ने दिखाई ताकत, बोले- भाजपामय हुआ जाखणीधार…

नई टिहरी।

Uttarakhand

उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम दिखाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच आज भाजपा के टिहरी विधानसभा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने जाखणीधार में अपना दमखम दिखाया है। किशोर के समर्थन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, उत्तम नेगी, नरेश बलोदी के नेतृत्व में 240 लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। इस खबर ने दूसरे दलों की नींद उड़ा दी है।

टिहरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने चुनावी मैदान में उतरते ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत आज जाखणीधार से हो गई है। यहाँ करीब ढाई सौ लोगों ने भाजपा में आस्था जताई है।

Uttarakhand

बताते चलें कि अभी शुक्रवार को ही किशोर उपाध्याय ने नामांकन कराया था। नामांकन के दौरान भी टिहरी में भाजपा के तमाम नेता किशोर के साथ एक मंच पर दिखे थे। इतना ही नहीं कुछ नाराज चल रहे नेता भी किशोर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिखे। ऐसे में भाजपाईयों के एकजुट होने का भी जनता के बीच एक अच्छा संदेश गया है।

Uttarakhand

वहीं, आज किशोर ने जाखणीधार में कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की। जाहिर सी बात है कि कांग्रेस पार्टी में इतनी बड़ी सेंधमारी से इस क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी। जाखणीधार के कई बड़े चेहरों के भाजपा में आने से भाजपा संगठन गदगद नजर आ रहा है। वहीं, किशोर उपाध्याय ने कहा कि आज जाखणीधार कांग्रेस मुक्त होकर भाजपामय हो गया है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *