आरएसएस में बड़ा फेरबदल: प्रांत प्रचारक युद्धवीर को पूर्वी उप्र के सह क्षेत्र सेवा प्रमुख के पद पर भेजा गया

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संघ पदाधिकारियों के दायित्वों में अहम बदलाव किए हैं। यह निर्णय अखिल कार्यकारी मण्डल बैठक, प्रयागराज में लिया गया है। संघ के उत्तराखण्ड प्रांत प्रचारक युद्धवीर को सह क्षेत्र सेवा प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की कमान सौंपी गई है।

अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक, प्रयागराज में घोषणा के अनुसार नवीन दायित्व –

प्रमोद
पूर्व प्रान्त कार्यवाह (ब्रज प्रान्त)
वर्तमान में क्षेत्र कार्यवाह (पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र)

राजकुमार
पूर्व सह प्रान्त कार्यवाह (ब्रज प्रान्त)
वर्तमान में प्रान्त कार्यवाह (ब्रज प्रान्त)

युद्धवीर
पूर्व प्रान्त प्रचारक (उत्तराखंड प्रान्त)
वर्तमान में सह क्षेत्र सेवा प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र)
(अवध, काशी, कानपुर, गौरक्ष प्रान्त)
केंद्र – सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश

देवेंद्र
पूर्व सह प्रान्त प्रचारक (उत्तराखंड प्रान्त)
वर्तमान में हिमांचल, पंजाब व जम्मू-कश्मीर के ग्राम विकास संयोजक
केंद्र – ऊना, हिमांचल प्रदेश

पांच वर्ष का कार्यकाल पिछले वर्ष समाप्त

संघ के उत्तराखण्ड प्रांत प्रचारक का दायित्व देख रहे युद्धवीर का पांच वर्ष का कार्यकाल पिछले वर्ष समाप्त हो गया था, लेकिन तब विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल विस्तारित किया गया। ऐसे में यह तय था कि चुनाव के बाद उनका तबादला होगा। प्रयागराज में हुई संघ की बैठक में विभिन्न राज्यों में फेरबदल पर मुहर लगी।

सह क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उप्र का दायित्व सौंपने पर सहमति

इसमें उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक को सह क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उप्र का दायित्व सौंपने पर सहमति बनी। इसके अलावा सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र को हिमांचल, पंजाब व जम्मू-कश्मीर के ग्राम विकास संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *