पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।
आज के व्रत त्योहार : मकर (माघ) संक्रांति
प्रथम शाही स्नान – कुंभ महापर्व (प्रयागराज)।

आज का विचार
जिसे जीवन के सब पहलुओं में रस हो वह किसी को भी गुरु बना सकता है, वह सब से सीख सकता है. बाकी दुनिया क्या सोचेगी इससे ऊपर ज़िंदगी सुकून का दूसरा नाम हो जाएगी
आज का भगवद् चिन्तन
पात्र की पवित्रता
जीव प्रभु का अंश है इसलिए अव्यक्त रूप से बहुत गुण भी उसके भीतर छिपे हैं। इस प्रकृति में कोई भी जीवन अपात्र एवं मूल्यहीन नहीं है। उस प्रभु के अंशरूप होने के कारण हम सभी पात्र ही हैं पर पात्र की भी समय-समय पर सफाई अवश्य होनी चाहिए। गंदे पात्र में अमृत भी विष बन जायेगा। जीवन के इस पात्र में दुर्गुण, दुराचार एवं अनाचार रूपी कंकड़-पत्थर भरे हों तो सद्गुण एवं सदाचार रूपी रत्न का उसमें प्रवेश संभव नहीं है।
प्रभु कथा, सत्संग एवं सदग्रंथों के आश्रय में मन की नित्य सफाई करते रहो, ताकि हमारे मन के पात्र में गंदगी इकट्ठी न हो सके। सदैव निष्कपट, निर्दोष, निर्वैर और सहज बने रहने का प्रयास करते हुए सर्व हिताय का चिन्तन रखो। जिस मन से प्राणी मात्र के मंगल की भावनाएं उठती हैं, मन रुपी वो पात्र स्वच्छ ही समझना चाहिए। पात्र की स्वच्छता ही हमारी पात्रता विकसित करता है।
मकर संक्रांति का पावन पर्व आपके लिए शुभ एवं मंगलमय हो।
आज का पंचांग
सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त: 17:46
तिथि: प्रतिपदा – 03:21, जनवरी 15 तक
नक्षत्र: पुनर्वसु – 10:17 तक
योग: विष्कम्भ – 02:59, जनवरी 15 तक
करण: बालव – 15:34 तक
द्वितीय करण: कौलव – 03:21, जनवरी 15 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: माघ
चन्द्र राशि: कर्क
सूर्य राशि: धनु – 09:03 तक
प्रविष्टे/गते: 1