मोदी का शपथ ग्रहण शाम 7:15 बजे: करीब 68 सांसद मंत्री बन सकते हैं, आ गई लिस्ट

नरेंद्र मोदी के साथ आज NDA के करीब 68 सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी 3.0 सरकार में संभावित मंत्री बनने वालों की लिस्ट आ गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार से सबसे ज्यादा नेताओं को केंद्र में मंत्री बनाया जा रहा है

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली: मोदी 3.0 कैबिनेट का स्वरूप लगभग तैयार है और नरेन्द्र मोदी आज अपने मंत्रिपरिषद के साथ तीसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इससे पहले मोदी ने अपने संभावित मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार तकरीबन 68 मंत्री पीएम मोदी के साथ शपथ ले सकते हैं। मंत्रिपरिषद में निवर्तमान सरकार के अधिकांश प्रमुख चेहरों को शामिल किया जाएगा, जिससे सरकार अपने नए कार्यकाल में निरंतरता का संदेश देने का प्रयास कर रही है।

अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय मिलने के आसार हैं। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री बने रह सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर पहली बार केंद्रीय राजनीति में आ रहे हैं। दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

UP और बिहार से सबसे ज्यादा मंत्री

मोदी 3.0 कैबिनेट में इस बार उत्तर प्रदेश से नौ, बिहार से आठ, गुजरात और महाराष्ट्र से 6-6 सांसद केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।

गुजरात

1. अमित शाह

2. एस जयशंकर

3. मनसुख मंडाविया

4. सीआर पाटिल

5. निमू बेन बांभनिया

6. जेपी नड्डा

ओडिशा

1. अश्विनी वैष्णव

2. धर्मेन्द्र प्रधान

3. जुएल ओराम

कर्नाटक

1. निर्मला सीतारमण

2. एचडी कुमारस्वामी

3. प्रह्लाद जोशी

4. शोभा करंदलाजे

5. वी सोमन्ना

महाराष्ट्र

1. पीयूष गोयल

2. नितिन गडकरी

3. प्रताप राव जाधव

4. रक्षा खडसे

5. राम दास अठावले

6. मुरलीधर मोहोल

जम्मू और कश्मीर

1. जितेंद्र सिंह

मध्य प्रदेश

1. शिवराज सिंह चौहान

2. ज्योतिरादित्य सिंधिया

3. सावित्री ठाकुर

4. वीरेंद्र कुमार

उत्तर प्रदेश

1. हरदीप सिंह पुरी

2. राजनाथ सिंह

3. जयंत चौधरी

4. जितिन प्रसाद

5. पंकज चौधरी

6. बी एलवर्मा

7. अनुप्रिया पटेल

8. कमलेश पासवान

9. एसपी सिंह बघेल

बिहार

Uttarakhand

1. चिराग पासवान

2. गिरिराज सिंह

3. जीतन राम मांझी

4. रामनाथ ठाकुर

5. ललन सिंह

6. नित्यानंद राय

7. राज भूषण

8. सतीश दुबे

अरूणाचल प्रदेश

1. किरेन रिजिजू

राजस्थान

1. गजेंद्र सिंह शेखावत

2. अर्जुन राम मेघवाल

3. भूपेंद्र यादव

4. भगीरथ चौधरी

हरियाणा

1. मनोहर लाल खट्टर

2. राव इंद्रजीत सिंह

3. कृष्णपाल गुर्जर

केरल

1. सुरेश गोपी

2. जॉर्ज कुरियन

तेलंगाना

1. जी किशन रेड्डी

2. बंदी संजय

तमिलनाडु

1. एल मुरुगन

झारखंड

1. संजय सेठ

2. अन्नपूर्णा देवी

छत्तीसगढ़

1. तोखन साहू

आंध्र प्रदेश

1. डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी

2. राम मोहन नायडू किंजरापु

3. श्रीनिवास वर्मा

पश्चिम बंगाल

1. शांतनु ठाकुर

2. सुकांत मजूमदार

पंजाब

1. रवनीत सिंह बिट्टू

असम

1. सर्बानंद सोनोवाल

2. पबित्रा मार्गेरिटा

उत्तराखंड

1. अजय टम्टा

दिल्ली

Uttarakhand

1. हर्ष मल्होत्रा

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *