सियासी हलचल: भाजपा की नई टीम को नड्डा की हरी झंडी, आज हो सकता है एलान

देहरादून

Uttarakhand

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की बैठक के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों के नाम फाइनल कर दिए गए। आज मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी से पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय मानी जा रही है। इनमें प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी में करीब 80 फीसदी नए चेहरे शामिल होंगे।

Uttarakhand
Uttarakhand

भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *