भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती पहुंचे देहरादून

देहरादून : अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर 8 फरवरी की महापंचायत में अनेको संगठन द्वारा सहभागिता की जा रही है। पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष एवं भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती भी सहभागिता हेतु गोपाल प्रसाद, सहसंयोजक भारत गठबंधन के साथ देहरादून पहुंच चुके है। भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि इस प्रकरण में भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी द्वारा काफी समय पहले से ही सी बी आई जांच, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के संरक्षण में करने और वास्तविकता के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कारवाही करने की मांग की गई। उन्होंने उत्तराखंड मिशन 2027 पर आदर्श राजनीतिक परिवर्तन एवं ग्रामीण स्तर से स्वराज की अवधारणा के तहत विकास हेतु राज्य के सभी एक उद्देश्य रखने वाले दलों एवं संगठन को एकजुट होने की बात कही है। इस संदर्भ में भारत गठबंधन द्वारा भी आदर्श राजनीतिक विकल्प हेतु 21 सूत्रीय कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। बताया कि आगामी 10/2/26 को लालकुआं, जनपद नैनीताल में
सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है। भारत की लोकजिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाल सागर जोशी भी उक्त जनपद के भ्रमण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *