नये प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को महाराज ने दी बधाई

देहरादून:  चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी है।

Uttarakhand

चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भाजपा हाईकमान द्वारा प्रदेश संगठन की कमान हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक को सौंपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ-साथ इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

महाराज ने कहा कि  मदन कौशिक भारतीय जनता पार्टी के बहुत वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं और वह पार्टी में अनेक दायित्व संभालने के अलावा प्रदेश की भाजपा सरकारों में कई बार मंत्री भी रह चुके हैं।

Uttarakhand
Uttarakhand

उन्होने कहा कि  मदन कौशिक जी के प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *