बीजेपी में प्रत्येक सीट पर 3 नामों का पैनल, अंतिम मुहर केंद्रीय संसदीय बोर्ड लगाएगा

देहरादून।

Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रत्याशी चयन के दावेदारों के पैनल पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रत्येक सीट पर तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। अब इसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास भेजा जाएगा। उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व किसी एक नाम पर मुहर लगाएगा।

बताया गया कि शनिवार को दावेदारों के नामों पर गहन मंथन किया गया। इनमें जीत की संभावना की मेरिट पर तीन नामों का पैनल तैयार किया गया, जिसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। केंद्रीय संसदीय बोर्ड तीन नामों के पैनल पर विचार करने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।

इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand

रविवार को केंद्रीय नेतृत्व बैठक बुलाई

Uttarakhand

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने रविवार को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भाग लेंगे। बैठक में चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *