PM मोदी की मां हीराबेन नहीं रहीं: PM मोदी थोड़ी देर में अहमदाबाद पहुंचेंगे, 8:30 बजे शुरू होगी अंतिम यात्रा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

PM मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

PM मोदी थोड़ी ही देर में अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। वे सीधे अपने भाई पंकज मोदी के घर जाएंगे, जहां उनकी मां की पार्थिव देह रखी गई है। वहीं से सुबह 8:30 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी और सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मोदी ने आगे लिखा- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे। उस दौरान PM ने हीराबा के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।

देश के राजनेताओं ने जताया दुख

Uttarakhand

गृह मंत्री अमित शाह: ट्वीट किया- मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है। जिसे खोने का दुख नि:संदेह संसार का सबसे बड़ा दुख है।

गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल: कहा कि नरेंद्र भाई मोदी की माता पूज्य हीराबा के निधन से गहरा दुख हुआ। हीराबा उदारता, सादगी, कड़ी मेहनत और जीवन के उच्च मूल्यों के प्रतीक थीं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी: ट्वीट किया- एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। PM मोदी जी की पूज्य माता का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह: ट्वीट किया- भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी। नरेंद्र मोदीजी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेंगी।

Uttarakhand

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू: बोले- PM के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं। उन्होंने कहा कि हीराबेन के साथ मोदी जी का रिश्ता अनमोल और अवर्णनीय है। हीराबेन मां की आत्मा को शांति मिले।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *