देश भर में आज होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। हर कोई होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। इस बीच, नेताओं पर भी होली का रंग चढ़ते देखा गया। आम और खास सभी होली के रंग में डूबे दिखाई दिए। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से लोग अपने घरों में कैद थे। कोविड के मामलों में कमी होने पर इस बार त्योहार को लोगों ने राहत की सांस के साथ अपने परिजनों के साथ मनाया। फोटोज में देखिए नेताओं की होली…




