राष्ट्रपति ने तोमर, पटेल और सरुता का इस्तीफा स्वीकार किया, जानिए-अब कौन देखेगा इन केंद्रीय मंत्रियों के विभाग?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर, संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, केंद्रीय मंत्रिमंडल से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निम्नलिखित निर्देश दिए हैं:-

1. कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा।

Uttarakhand

2. राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा।

3. राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा; और

Uttarakhand

4. राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *