राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह पहुंचे टिहरी, कही यह बात

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि भारतीय समाज के जागरूक प्रहरी स्वामी रामतीर्थ महाराज ने संपूर्ण मानव जाति को देशप्रेम की भावना, समाजवादी विचारधारा, नारी उत्थान, जनसख्या वृद्धि की रोकथाम के उपाय आदि उदात भावनाओं से परिचित कराया। उन्होंने विदेशों में जाकर भारतीय संस्कृति और अध्यात्मवाद का शंखनाद किया।

मंगलवार को स्वामी रामतीर्थ फाउंडेशन की ओर से एसआरटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने फाउंडेशन के अध्यक्ष और पत्रकार विनोद चमोली की लिखित पुस्तक का विमोचन किया। कहा कि देश की गुलामी के दौर में स्वामी रामतीर्थ ने भारतीय स्वतंत्रता सग्राम सेनानी के रूप में लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत की। साथ ही भारतीयों में सच्ची राष्ट्रीयता भरने के विचार से वह शंखनाद किया, जो शताब्दियो तक इस जगत तल पर गुंजायमान रहेगा। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ ने मानवता का मसीहा बनकर मानव समाज को व्यावहारिक वेदांत से परिचित कराया और सही मार्गदर्शन देकर महान कल्याण की ओर अग्रसर किया। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो एनके जोशी ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ ने समाज में राष्ट्रप्रेम और अध्यात्म की अलख जगाई। उन्होंने विदेशों में सच्चे वेदांत का डंका बजाया। सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ के व्याख्यानों से पश्चिमी जगत में भारत के प्रति सम्मान बढ़ा एवं वेदांत दर्शन के प्रति आस्था जाग्रत हुई। परिसर निदेशक एए बौडाई,स्वामी कमलानंद सहित  कई लोगों ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *