राकेश थलवाल बने प्रताप नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

नई टिहरी : जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा की संस्तुति पर कुड़ियाल गांव कुरान के पूर्व प्रधान युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश थलवाल को प्रताप नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा कि राकेश थलवाल कांग्रेस पार्टी के बहुत पुराने सिपाही हैं कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को वह जन-जन तक पहुंचाएं कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों को मजबूत करेंगे ।

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने उम्मीद जताई कि राकेश थलवाल युवा नौजवान है पार्टी की रीति ओर नीति को जन-जन तक पहुंचाने में दबे कुचले वर्ग के लोगों की मदद करने में वह कारगर सिद्ध होंगे साथही आने वाले पंचायत चुनाव में जी जान से मेहनत कर पंचायत में कांग्रेस का परचम लहराने का काम करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरारी लाल खंडवाल सबल सिंह राणा, धूम सिंह रांगड़, राजेश रावत सौरव रावत आनंद सिंह महर प्रवीण पंवार श्याम लाल साह, हीरामणि भट्ट बीर लाल गैरोला, रोशन नौटियाल, धनपाल कैंतुरा, विक्रम थलवाल, गणेश महर दिनेश महर, माधव मिसर्वाण लक्ष्मण सोनी, राजेन्द्र पंवार ,जसवीर पंवार आदि लोगों ने राकेश थलवाल के अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *