राजनाथ सिंह ने फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री के साथ रक्षा वार्ता की

नई दिल्ली

Uttarakhand

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के बीच आज नई दिल्ली में भारत और फ्रांस के बीच तीसरी वार्षिक रक्षा वार्ता हुई। वार्षिक बैठक में विविध द्विपक्षीय, क्षेत्रीय, रक्षा तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई।

राजनाथ सिंह एवं फ्लोरेंस पार्ली ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच मौजूदा सहयोग की समीक्षा की, जो महामारी की चुनौतियों के बावजूद बढ़ा है। दोनों नेताओं ने सभी रूपों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। भारत और फ्रांस ने हाल ही में नवंबर 2021 में फ्रांस में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित अपने वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, शक्ति का समापन किया है। दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग तथा सह-उत्पादन पर केंद्रित रक्षा औद्योगिक सहयोग पर चर्चा की गई।

Uttarakhand

दोनों नेताओं ने सामरिक तथा रक्षा संबंधी अनेक मुद्दों पर अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। फ्रांस हिंद महासागर नौसेना सिम्पोजियम का वर्तमान चेयर है और 01 जनवरी, 2022 से यूरोपीय संघ की अध्यक्षता संभालेगा। दोनों मंत्रियों ने फ्रांस की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर मिलकर काम करने का निर्णय किया।

Uttarakhand

इससे पहले फ्लोरेंस पार्ली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान पार्ली की अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात भी संभावित है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *