टिहरी का रण : भाजपा का बढ़ा कुनबा, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, पदम सिंह कुमाईं सहित नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

  • जाखणीधार में कांग्रेस को बड़ा झटका
  • कई दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

नई टिहरी।

Uttarakhand

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज जाखणीधार में बड़ी संख्या में कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, उत्तम नेगी, नरेश बलोदी के नेतृत्व में 240 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Uttarakhand

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि जाखणीधार में 240 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। बताया कि इनमें कई कांग्रेस नेता, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीण महिलाएं भी हैं। कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों की पार्टी है। पीएम नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों, विकास के बहुमुख आयाम व सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भविष्य में काम करने का संकल्प ले रहे हैं। कहा कि भाजपा के टिहरी विधानसभा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के कांग्रेस से बीजेपी में आने पर पार्टी संगठन को मजबूती मिल रही है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिहरी जनपद की छह विधानसभा सीटों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

Uttarakhand

इस अवसर पर भाजपा के टिहरी विधानसभा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास से प्रभावित होकर समाज के प्रतिष्ठित लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *