राहत : दो दिन बाद खुला ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग, बगड़धार में भारी मलबा आने से हुआ था बंद

नई टिहरी : बगड़धार में भारी मलबा आने के कारण दो दिन से बंद ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार सांय पाँच बजे हल्के वाहनों के संचालन के लिये खुल पाया। दो दिन से राजमार्ग बंद से क्षेत्रवासियों की दुश्वारियां बढ़ गई थी।

जिले में वर्षा के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार आदि जगहों पर बोल्डर व मलबा आने के कारण पिछले दो दिनों से हाईवे बंद पड़ा था, जिस कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बारिश के चलते पहाड़ी से बार-बार मलबा आने के कारण मार्ग खोलने में परेशानी आ रही थी। बता दें कि सोमवार देर रात को हुई भारी बारिश के कारण चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर भिन्नू के करीब भूकटाव होने से हाईवे करीब 40 मीटर वाश आउट हो गया था। साथ ही हाईवे पर नागणी, आमसेरा, बगड़धार सहित कई स्थानों पर मलबा सड़क पर आ गया था. जिस पर बुधवार को विभाग ने भिन्नू सहित अन्य स्थानों में हाईवे सुचारू कर दिया था। हालांकि बारिश के कारण बगड़धार में भारी भरकम बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ रहे थे. जिसको हटाने का काम किया जा रहा था। गुरुवार सांय करीब पाँच बजे हल्के वाहनों के संचालन के लिये खुल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *