सक्षम जिला इकाई टिहरी ने धूमधाम से मनाया जिला अधिवेशन, हर्षमणि बहुगुणा जिलाध्यक्ष नियुक्त

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) का जिला अधिवेशन नगर में भव्य संपन्न हुआ। जिसमें दिव्यांग जनों के हित ओर विकास पर जोर दिया गया। वहीं, अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए हर्षमणी बहुगुणा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

नीचे देखिए वीडियो 👇



शुक्रवार को यहां आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने दिव्यांगों के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली योजनओं की जानकारी दी। सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत ने राष्ट्रभर में सक्षम द्वारा जारी गतिविधियों की जानकारी देते हुए रूपरेखा तथा कार्यप्रणाली समझााई। उन्होंने लोगों को दिव्यांग जनों के हितों के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया साथ ही दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

Uttarakhand

सक्षम के प्रांत प्रचार प्रमुख डा प्रमोद उनियाल ने कहा कि सक्षम भारत में दिव्यांग लोगों की सहायता कर रही है, जिसमें उनकी पेंशन, कृत्रिम अंग लगवाना व उपचार करवाना शामिल है। कहा कि समाज में प्रत्येक दिव्यांग का प्रमाणीकरण होना, यूडीआईडी कार्ड बनाना, दिव्यांगता पेंशन आदि कार्य प्राथमिकता पर होने है। प्रांत सहसचिव अनंत प्रकाश मेहरा ने अपने उद्बोधन में दिव्यांगों को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए उपस्थित जनमानस को आश्वस्त किया एवं दिव्यांग जनों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का निराकरण किया गया। उनको सक्षम द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी दी।

सक्षम के जिला अनुसंधान प्रमुख डा राजेश सिंह ने कहा कि जनपद में सभी दिव्यांगों की मैपिंग कर उनकी समस्याओं को बारिकी से जाना जाएगा, जिससे कि उन्हें आजीविका से जोड़ने में मदद की जा सके। अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए हर्षमणी बहुगुणा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। समापन सत्र में दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्घाटन कर दिव्यांगों को कंबल और दवाइयां बांटी गई। संचालन राजेश सिंह ने किया।

Uttarakhand

इस मौके पर प्रांत प्रमुख श्रवण बाधिता प्रकोष्ठ उमेश ग्रोवर, अक्षतपवन बिजल्वाण, दीपक गुनसोला, अंकित सजवाण, जयेंद्र रावत, कृष्णा बहुगुणा, यशपाल सिंह, अनुज रावत, शंकर आदि मौजूद थे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *