सक्षम ने खोला श्रीनगर में दिव्यांग सेवा केंद्र

  • सक्षम के सेवा भाव से श्रीनगर क्षेत्र के दिव्यांगजनो को मिलेगा लाभ- उपजिलाधिकारी श्रीनगर

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

श्रीनगर: राष्ट्र के दिव्यांगजनो को समर्पित संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला पौड़ी गढ़वाल की नगर इकाई श्रीनगर ने आज नगर में सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्दघाटन उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह एवं सक्षम के प्रान्त अध्यक्ष ललित पन्त ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सक्षम के प्रांत सचिव श्री कपिल रतूड़ी व प्रान्त युवा प्रमुख प्रदीप सैनी भी उपस्थित थे।

श्रीनगर गोला बाजार में रामलीला मैदान के निकट खुले सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र में अपने सम्बोधन में उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने कहा कि सक्षम के माध्यम से श्रीनगर क्षेत्र के दिव्यांगजनो को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को दिव्यांगजनो तक पहुंचा कर लाभन्वित कराया जायेगा इसके लिये सक्षम का धन्यवाद किया कि समाज की चिंता में सक्षम बेहतर कार्य कर रहा है। प्रान्त अध्यक्ष ललित पन्त ने कहा कि सक्षम की प्रान्त सह महिला प्रमुख श्रीमती पिंकी बिष्ट ने श्रीनगर में सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र खोलकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के मन मे सेवा का भाव हो तो समाज का सहयोग भी प्राप्त होता है।

Uttarakhand

सक्षम के प्रान्त सचिव कपिल रतूड़ी ने उपस्थित जनसमूह को सक्षम की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में सक्षम का ये तीसरा दिव्यांग सेवा केंद्र है और भविष्य में सभी अन्य शेष जिलों में दिव्यांग सेवा केंद्र खुलने है। उन्होंने कहा कि समाज मे प्रत्येक दिव्यांग का प्रमाणीकरण होना, यूडीआईडी कार्ड बनाना, दिव्यांगता पेंशन आदि कार्य प्राथमिकता पर होने है। कार्यक्रम के अंत मे सक्षम दिव्यांग सेवा केंद की संचालिका पिंकी बिष्ट में सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद प्रदान किया।

Uttarakhand

इस अवसर पर सक्षम के प्रान्त युवा प्रमुख प्रदीप सैनी, प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ प्रमोद उनियाल, जिला एडवोकेसी प्रमुख सुधीर उनियाल, लखपत सिंह भंडारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, रघुनाथ रमोला, गिरीश पैन्यूली, राधा देवी, शिवदत नैथानी, दीपा देवी, विनीता खंडूरी, टिंकू अग्रवाल, राम अग्रवाल, दीप बिष्ट, राहुल बिष्ट, सुनीता देवी, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *