संदीप रावत बने भाजपा चंबा नगर मंडल अध्यक्ष

नई टिहरी।

Uttarakhand

भाजपा ने संदीप रावत को चंबा मंडल अध्यक्ष बनाया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी की संस्तुति पर संदीप रावत को चंबा (नगर) का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जिस पर शनिवार को चंबा में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि स्थानीय जनता और पार्टी संगठन के साथ मिलकर टिहरी विधानसभा में भाजपा का परचम लहराया जाएगा। खुशी का इजहार करने वालों में अनिता कोठारी, सुशील बहुगुणा, सतबीर पुंडीर, विक्रम सिंह चैहान, रघुवीर रावत, चंद्रशेखर तिवाड़ी आदि शामिल थे।

Uttarakhand
Uttarakhand

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *