भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

देहरादून

सरिता आर्य ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता को आज बीजेपी ज्वाइन करा दिया है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दलबदल तेज होने लगा है। एक ओर जहां हरक सिंह रावत दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा सरिता आर्य देहरादून में भाजपा में शामिल हो गई हैं।सरिता आर्य का साफ कहना था कि अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिलता है तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगी। वहीं, कांग्रेस ने भी सरिता आर्य पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया है। सरिता आर्य महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष थी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *