भाजपा की 11 सीटों पर पेंच : कुछ सीटों की गुत्थी सुलझी, कुछ पर हो रही माथापच्ची; जानिए कब तक जारी होगी दूसरी सूची

देहरादून।

Uttarakhand

भाजपा ने उत्तराखंड में 70 में से 59 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान तो कर चुकी है। लेकिन 11 सीटों पर अब भी दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। भाजपा इन सभी 11 सीटों को लेकर एक बार फिर से मंथन करने में जुटी है।

भाजपा ने गुरुवार को 59 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। अब जिन 11 सीटों पर प्रत्याशी चयन को माथापच्ची करनी पड़ रही है, उनमें गढ़वाल की छह और कुमाऊं की पांच सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति या फिर दूसरे कारणों से असमंजस बना हुआ है। यही कारण है कि इन सीटों पर अभी तक निर्णय नहीं हो पाया। भाजपा नेतृत्व अब शेष 11 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप देने के लिए मंथन में जुटा हुआ है।

Uttarakhand
Uttarakhand

वहीं, यह भी माना जा रहा है कि भाजपा इन सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार भी कर सकती है। कांग्रेस में किसी तरह की बगावत होने के बाद भाजपा किसी दलबदलू को भी इन सीटों में टिकट थमा सकती है। फिलहाल भाजपा इन 11 सीटों पर वेट एंड वाच की स्थिति में है। कांग्रेस की आज शनिवार को लिस्ट सामने आनी है। जिसमें करीब 60 नामों पर मुहर लगनी तय है। इस तरह अब 11 सीटों प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर पर है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो भाजपा एक-दो दिन में 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *