रचा इतिहास: एसडीआरएफ जवान राजेंद्र नाथ का कीर्तिमान, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो की फतह

SDRF के जांबाज जवान आरक्षी राजेन्द्र ने कीर्तिमान रचा है। तीन दिन के अंदर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 m) को दो बार किया समिट। 

Uttarakhand

देहरादून।

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया है। 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने फ्लैग ऑफ किया था। आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने बताया कि 24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान था। लगातार 9 घंटे में चलते हुए सारी बाधाओं को पार कर चोटी पर तिरंगा फहराया।

Uttarakhand

Uttarakhand

उत्तराखण्ड पुलिस के एसडीआरएफ के जवान आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने मौसम पर्वतारोहण के अनुकूल न होने के साथ ही -10 डिग्री तापमान, ठंडी हवा की रफ्तार और लगातार ही रही बर्फबारी के बावजूद 24 फरवरी को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 m) को सफल समिट किया था। जिसके बाद 26 फरवरी राजेंद्र पुन: डबल समिट के लिए रवाना हुए। राजेन्द्र ने तीन दिन के भीतर 26 फरवरी को एक बार फिर माउंट किलीमंजारो को समिट कर इसे डबल समिट करने वाले राज्य के पहले पुलिसकर्मी बने हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *