सावन शिवरात्रि आज: जलाभिषेक चतुर्दशी आज रात, कल दिन भर भी किया जा सकता है जलाभिषेक

पंडित हर्षमणि बहुगुणा

Uttarakhand

भोलेनाथ की प्रिय सावन माह की शिवरात्रि आज रात को मनाई जाएगी। आज मंगल बार सायंकाल 6 बजकर 50 मिनट के बाद जलाभिषेक किया जा सकता है। चूंकि शिवार्चन के लिए चतुर्दशी तिथि महत्वपूर्ण है और रात्रि में चार प्रहरों में शिव पूजन शुभ कारक है। 27 जुलाई प्रात: चार बजकर दस मिनट तक उत्तम मुहुर्त है। इसलिए नौ बजे रात्रि के बाद द्वितीय प्रहर में जलाभिषेक उपयुक्त रहेगा। 27 जुलाई को रात नौ बजकर बारह मिनट तक चतुर्दशी तिथि है, यदि 26 जुलाई रात को जलाभिषेक न हो पाए तो 27 जुलाई दिन में भी किया जा सकता है या रात 9 बजे से पहले तक जल चढ़ाया जा सकता है।

Uttarakhand
Uttarakhand

शुभ मुहूर्त 26 जुलाई रात दस बजे से प्रात: चार बजे तक है। फिर शुभ कार्य हेतु सभी समय उपयुक्त हैं। मुहूर्त राशि के अनुसार भी देखे जा सकते हैं। पर सामुहिक रूप में वह भी नहीं हो सकता है। अतः अपने समयानुसार 26 जुलाई रात को जलाभिषेक कीजिए, शुभकामनाएं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *