समाजसेविका दीपा बिष्ट द्वाराहाट की समस्याओं को करेंगी दूर, दिया यह सुझाव

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

द्वाराहाट: द्वाराहाट की समस्याओं को दूर करने के लिए समाजसेविका दीपा बिष्ट ने गांव-गांव बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इस दौरान गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को जानी और समझी। उसके निदान के रास्तों पर भी विचार विमर्श किया। कहा कि समस्या के निदान के लिए शासन-प्रशासन और सरकार तक बात रखी जाएगी।

वरिष्ठ समाज सेविका दीपा बिष्ट तीन दिवसीय दौरे पर द्वाराहाट पहुंची। पहले दिन सलना गांव में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह अधिकारी ने की। ग्रामीणों ने प्रमुखता से उत्तराखंड में भू कानून लागू करने, जंगली जानवरों से फसलों को बचाने, प्रधानमंत्री आवास दिए जाने, सडक, स्वास्थ्य, शिक्षा के मामले उठाए। दीपा बिष्ट ने लोगों के दुख दर्द को लेकर बातचीत की, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को अच्छे से समझा जा सके। इससे पता चलेगा कि क्षेत्र में लोगों को किस तरह की समस्याएं हैं। और गाँव वाले किस तरह का समाधान चाहते हैं। दीपा बिष्ट ने कहा कि कई जगहों पर लोग, बिजली, पानी सड़क की समस्या से परेशान हैं। लोगों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है। ताकि क्षेत्र का सही मायने में विकास हो सके। समाजसेविका दीपा बिष्ट ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर शासन-प्रशासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने द्वाराहाट क्षेत्र के विकास के लिए एक सामाजिक संगठन बनाने का सुझाव भी दिया। दीपा बिष्ट ने अपने गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे गांव में भी सड़क और कई समस्याएं थीं। ऐसे में मेरे गांव वालों ने भी इस समस्या को जोरदार ढंग से प्रशासन के समक्ष उठाया और हमने समस्या सरकार के आगे रखी। इसका परिणाम रहा कि सरकार ने उसके समाधान के लिए तुरंत सर्वे की सूचना मुझे भेजी है। मुझे विश्वास है कि जल्द ही यह कार्य भी आरंभ हो जाएगा। इस दौरान  राजेंद्र सिंह ढेला, हरिश्चंद्र खुल्ले, गिरधर रौतेला ने भी सभा को संबोधित किया।

सभा में उमा अधिकारी, ललिता अधिकारी, आशा देवी, कुसुम अधिकारी, शोभा रौतेला, कमला देवी, देवकी, पार्वती देवी, ममता देवी, तारा देवी, आशा देवी, बसंती देवी, हीरा सिंह अधिकारी, रूप सिंह, आदि सभा में मुख्य रूप से शामिल थे।

इसके बाद समाज सेविका दीपा बिष्ट ग्राम पंचायत बसेरा पहुंचकर समस्या जानी। सभा की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह अधिकारी ने की। सभा में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में सड़क, चिकित्सा, बिजली, पानी की समस्याएं रखी। दीपा बिष्ट ने आश्वासन दिया कि हम मिलकर के यदि इन समस्याओं को सरकार शासन और प्रशासन के आगे एकजुट होकर मजबूती से उठते हैं तो इनका समाधान निश्चित रूप से होगा। सभा को राजेंद्र सिंह ढेला, हरिश्चंद्र खुल्बे, गिरधर रौतेला, उमा अधिकारी, दीपक अधिकारी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सभा में प्रमुख रूप से पूजा देवी, मीना देवी, आशा देवी, गीत देवी, राधिका अधिकारी, अंजना देवी, कौशल्या देवी ,भगली देवी, प्रभादेवी ,पुष्पा देवी ,श्रीमती राधा, बबीता अधिकारी, रेखा, उमा देवी, कमला अधिकारी, सुनीता देवी, देवली देवी, नीमा अधिकारी ने भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *