समाजसेवी सुनील गोपाल कोठारी ने दी ‘शिक्षक दिवस’ की शुभकामनाएं, कहा- उज्जवल भविष्य की नींव हैं शिक्षक

चम्बा : समाजसेवी सुनील गोपाल कोठारी ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी।

शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को देश के दूसरे राष्ट्रपति, दार्शनिक और विद्वान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन समाज में शिक्षकों के योगदान को मान्यता देने और उनकी सराहना करने का अवसर है। सुनील गोपाल कोठारी ने आगे कहा, “हम प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और विचारों को भी उनकी जयंती पर याद करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *