अपने विचारों से लोगों की जिंदगी को रोशन करने वाले स्वामी विवेकानंद की आज पुण्यतिथि है। भारत के महान पुरुषों में से एक और महान विचारक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। उनकी मृत्यु 4 जुलाई 1902 में हुई थी। वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद बेहद साधारण जीवन जीते थे। उनके महान विचार सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पूरे देश में पैदल यात्रा की, जीवन, यात्रा और आत्मा के बारे में उन्होंने कई ज्ञान देने वाली बातें कही। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको बताते हैं, उनके प्रेरक विचार, जिससे हर इंसान को सीख लेनी चाहिए…
पंडित उदय शंकर भट्ट
1. स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि संभव की सीमा जानने का एक मात्र तरीका यह है, आप असंभव से भी आगे निकल जाएं।
2. विवेकानंद ने लोगों को अपने विचारों में शुद्धता लाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि यह न भूलो कि बुरे विचार और बुरे काम व्यक्ति को पतन की ओर ले जाते हैं, जबकि अच्छे विचार और अच्छे कर्म लाखों देवदूतों के समान अनंतकाल तक आपकी रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।
3. स्वामी विवेकानंद ने विश्वास को बड़ा ही महत्व दिया है. उन्होंने कहा है कि आप जब तक स्वयं पर विश्वास नहीं करते हैं, तब तब आप ईश्वर पर भी विश्वास नहीं कर सकते हैं।
4. विवेकानंद के सबसे प्रेरक विचारों में से एक विचार यह है कि उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो।
5. स्वामी विवेकानंद ने इस बात पर बल दिया है कि व्यक्ति को कमजोर नहीं होना चाहिए। वे कहते हैं कि स्वयं को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप होता है।
6. उन्होंने सफलता के लिए बताया है कि जब आप कोई नया काम करते हैं तो पहले उसका उपहास उड़ाया जाता है, फिर उसका विरोध होता है और फिर उसे स्वीकार कर लिया जाता है।इसलिए वे कहते हैं कि हर काम इन्हीं तीन अवस्था से गुजरती है, उपहास, विरोध और स्वीकृति।
7. इंसान को हर दिन चुनौतियों का सामना कर उस पर विजय हासिल करनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि किसी दिन आपके सामने कोई चुनौती या समस्या न आए, तो आप समझ लो कि गलत रास्ते पर चल रहे हो।
8. स्वामी विवेकानंद का कहना था कि अनुभव से ही व्यक्ति सीखता है, वही उसका सच्चा शिक्षक है। जीवन में हमेशा व्यक्ति को सीखते रहना चाहिए।
9. असमंजस की स्थिति में जब आप निर्णय नहीं कर पाते हैं, तो स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि दिल और दिमाग के टकराव में व्यक्ति को अपने दिल की सुननी चाहिए