खुशखबरी : खेल मंत्रालय ने की फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्टूडेंट्स के मुफ्त रजिस्ट्रेशन की घोषणा

Uttarakhand

नई दिल्ली

भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन की घोषणा की है। प्रत्येक स्कूल द्वारा फर्स्ट कम फर्स्ट बेसिस पर अधिकतम दो छात्रों का क्विज के लिए मुफ्त में नामांकन किया जा सकता है।

स्कूली बच्चों के लिए भारत की पहली फिटनेस और खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता फिट इंडिया क्विज को प्रतिभागियों के लिए और भी आकर्षक बनाया गया है। पूरे भारत के स्कूली छात्रों के लिए एक बड़े उपहार के तौर पर युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए 1 लाख स्कूलों द्वारा नामांकित पहले 2 लाख छात्रों का पंजीकरण निःशुल्क किया जायेगा। प्रत्येक स्कूल निःशुल्क पंजीकरण के लिए पहले आओ, पहले पाओ के तहत अधिकतम 2 छात्रों को नामांकित कर सकता है।

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्कूली बच्चों में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस निर्णय की घोषणा की। ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया क्विज में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए 1 लाख स्कूलों के पहले 2 लाख छात्रों के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने के शुल्क को माफ कर दिया गया है।

Uttarakhand

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में खेल मंत्री ने 1 सितंबर को फिट इंडिया क्विज का शुभारंभ किया था, जो खेल और फिटनेस पर पहली बार आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है। राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 3.25 करोड़ रुपये निर्धारित किये गए हैं। प्रतियोगिता के राष्ट्रीय दौर का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जायेगा ।

इस क्विज में देश के प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के छात्र शामिल होंगे और यह प्रतियोगिता ऑनलाइन तथा प्रसारण दौर का मिश्रण होगी। प्रारूप को समावेशी तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें देश भर के स्कूली छात्रों को साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा अपने फिटनेस और खेल ज्ञान का परीक्षण करने का अवसर मिलेगा।

Uttarakhand

फिट इंडिया क्विज में भाग लेने का विवरण फिट इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *