गो सांसद प्रदेश प्रमुख अनुसूया उनियाल ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

देहरादून : उत्तराखण्ड गो सांसद प्रदेश प्रमुख अनुसूया उनियाल ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उनियाल ने कहा, ‘भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन को समर्पित रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद और उत्साह का स्रोत बने।’

उन्होंने कहा, “यह विशेष पर्व भाई-बहन के बीच वचनबद्धता के एक पवित्र संबंध के रूप में मनाया जाता है। प्रेम, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन हमारे देश के सभी लोगों के लिए सुख और समृद्धि लाए। यह दिन भारतवासियों में भाईचारे की भावना को और सशक्त करने का अवसर बने, ऐसी मेरी मंगलकामना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *