6.2 का भूकंप! दिल्ली से उत्तराखंड तक हिली धरती, कांप गया हर कोई

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली/देहरादून: आज मंगलवार दोपहर में 2.50 बजे का समय था। ऑफिस में लोग काम कर रहे थे। सड़कों पर चहल-पहल थी। अचानक कुर्सी पर बैठे लोगों के पैर कांपने लगे। एक सेंकेड में समझ में आ गया कि यह तो भूकंप है। ऑफिस से लोग बाहर भागने लगे। आलम यह था कि कई लोग घरों से बाहर आ गए। दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर भूकंप आया था। खौफनाक यह था कि 6.2 एक बड़े झटके से पहले 2.25 पर 4.6 का एक और झटका महसूस किया गया। लोग डर गए। राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और कई राज्यों में आज दोपहर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि 2.51 बजे दोपहर में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *