सुप्रभातम् : अपने से छोटों का ध्यान रखना चाहिए

राजा जनक आत्मज्ञानी थे। राजा जनक अपनी प्रजा के लिए एक सच्चे आशीर्वाद थे क्योंकि वह पूर्ण रूप से एक प्रबुद्ध शासक थे। उन्होंने प्रचुर समझ और बुद्धिमत्ता से अपने राज्य पर शासन किया। वह प्रजा का पूरी तरह से ध्यान रखते थे।

Uttarakhand

हिमशिखर धर्म डेस्क

राजा जनक के रथ के आगे सैनिक चल रहे थे, जिससे कि राजा का रथ आसानी से निकल सके। इसके लिए सैनिक रास्ते से लोगों को हटा रहे थे। उसी रास्ते पर कई लोग भी आना-जाना कर रहे थे। देखा जाता है कि सैनिक राजा की सुरक्षा के लिए जब लोगों को हटाते हैं तो वे कई बार अपनी मर्यादा खो देते और लोगों को धक्के भी देने लगते हैं। ठीक ऐसा ही उस राजा के सैनिक भी कर रहे थे। इस तरह से राजा जनक के रथ के जाने के लिए रास्ता खाली करवाया जा रहा था।

राजा बहुत विद्वान थे। उस समय जब लोगों को धक्का देकर हटाया जा रहा था, एक साधु भी उसी रास्ते पर चल रहे थे। सैनिकों ने उस साधु को धक्का देकर रास्ते से हटाने की कोशिश की।

साधु बोले, ‘हम यहां से नहीं हटेंगे।’

Uttarakhand

सैनिकों ने कहा, ‘क्यों नहीं हटोगे? सामने से राजा आ रहे हैं।’

साधु ने कहा, ‘एक राजा की सवारी के लिए आम लोगों को क्यों रोका जा रहा है? ये काम राजा के लिए ठीक नहीं है। ये न्यायपूर्ण भी नहीं है। मैं आपको ये काम करने से इसलिए रोक रहा हूं क्योंकि साधु का ये कर्तव्य होता है कि राज व्यवस्था में कोई दोष हो तो दूर करे। मैं इसलिए कह रहा हूं कि ये ठीक नहीं है। इस रथ पर बैठे राजा को ये संदेश तो दीजिए।’

ये सुनते ही सैनिकों ने साधु को बंदी बना लिया। उन्हें राजा जनक के पास ले गए। राजा जनक को जब सारी घटना सुनाई गई तो कहा, ‘सबसे पहले तो इन्हें मुक्त करो। आप सभी इनसे क्षमा मांगे और मैं भी इनसे क्षमा मांगता हूं। ये मूर्खता पूर्ण काम हो गया है राज व्यवस्था से, हमारे एक व्यवस्था के कारण आम नागरिकों को परेशानी हुई है। इन्हें इसलिए प्रणाम करें कि इन्होंने व्यवस्था सुधारने का अवसर दिया है।’

Uttarakhand

सीख – अगर हमारे पास अधिकार हैं तो हमें अपने अधिकारों का गलत उपयोग नहीं करना चाहिए। शासन, प्रशासन, नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों की ये जिम्मेदारी होती है कि सामान्य लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। व्यवस्था ऐसी हो कि सभी को लाभ मिले।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *