सुप्रभातम् : निर्गुण निराकार की उपासना, कौन है इसका अधिकारी?

काका हरिओम्

Uttarakhand

श्रीमद्भगवद्गीता में परमात्मा के साकार और निराकार दोनों रूपों तथा स्वरूप का वर्णन किया है। भगवान ने 12वें अध्याय में यह भी बताया है कि किस साधक-भक्त को किस उपासना को करना चाहिए। यहां भगवान का यह भी स्पष्ट संकेत है कि यदि चुनाव में चूक हो तो अनर्थ की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता। ऐसा हुआ भी है। अभी भी हो रहा है।

भगवान ने यहां स्पष्ट किया है कि निराकार की उपासना का अधिकारी कौन है। यह कसौटी है।

उनके अनुसार, यह उनके लिए अत्यन्त कठिन है,जो शरीर को आत्मा मानते हैं, अर्थात् देहाभिमानी की निराकार में गति नहीं है। इस दृष्टि से उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए जो सगुण साकार को जड़ से नकारते हैं, जिन्होंने भगवान के मूर्ति रूप को नकारा है या फिर तोड़कर, नष्ट करके स्वयं को सच्चा उपासक होने का प्रमाणपत्र दिया है।

सगुण साकार की उपासना किये बिना अंत:करण की शुद्धि नहीं होती और उसके बिना निराकार में प्रवेश संभव नहीं है।

आज 19 नवंबर 2023, ☀रविवार का पंचांग 👇

आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष य षष्ठी तिथि, श्रवण नक्षत्र, व्रुद्धी योग, तैतिल करण, रविवार दिन है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। जो लोग छठ व्रत हैं, वे आज शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। पानी के अंदर खड़े होकर पानी, दूध, फल, चंदन आदि से सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्य देव और छठ मैया से परिवार के सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाएगी। अर्घ्य देते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। आज द्विपुष्कर योग रात में बन रहा है, जो कल सुबह तक रहेगा।

वैसे भी आज का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए स​मर्पित है। जो लोग छठ पूजा का व्रत नहीं हैं, वे आज स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है। कुंडली मे सूर्य को ग्रहों का राजा कहते हैं. यदि सूर्य की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता और यश प्राप्त होता है। आज के दिन सूर्य मंत्रों का जाप करना भी लाभदायक होता है।  बीज मंत्र के जाप से सूर्य दोष से मुक्ति पा सकते हैं। रविवार व्रत रखने वाले लोगों को मीठा भोजन करना चाहिए। पूजा पाठ के बाद गेहूं, गुड़, लाल कपड़े, तांबे के बर्तन आदि का दान करना चाहिए।

तिथि षष्ठी 07:23 तक
नक्षत्र श्रावण 22:39 तक
प्रथम करण
द्वितिय करण
तैतिल
गारा
07:23 तक
18:22 तक
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
योग वृद्धि 23:23 तक
सूर्योदय 06:50
सूर्यास्त 17:21
चंद्रमा मकर 07:00 तक
राहुकाल 16:02 − 17:21
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:45 − 12:27

आज का इतिहास

आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 19 नवंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 19 नवंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 19 नवंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 19 नवंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 19 नवंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आज ही के दिन जन्‍म हुआ था।

उल्लेखनीय निधन

क्रमांक मृत्यु वर्ष व्यक्तित्व
1 1581 त्सारेविच इवान इवानोविच, रूस के ज़ार इवान द टेरिबल के पुत्र
2 1828 फ्रांज शूबर्ट, ऑस्ट्रियाई पियानोवादक और संगीतकार, अपने गीत “एवे मारिया” के लिए जाने जाते हैं
3 1975 एलिजाबेथ टेलर, अंग्रेजी उपन्यासकार और लघु कथाकार
4 1998 एलन जे पाकुला, अमेरिकी फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता, जिन्हें ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन और सोफी चॉइस फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
5 2017 चार्ल्स मैनसन, कुख्यात पंथ नेता जिसने 1969 में शेरोन टेट की नृशंस हत्या की साजिश रची थी

प्रसिद्ध जन्मदिन

क्रमांक। जन्म वर्ष व्यक्तित्व
1 1600 चार्ल्स प्रथम, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के राजा
2 1828 रानी लक्ष्मीबाई, भारतीय रानी और ब्रिटिश राज के खिलाफ 1857 के विद्रोह में एक प्रमुख व्यक्ति थीं
3 1917 इंदिरा गांधी, भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री।
4 1928 दारा सिंह, भारतीय पहलवान, राजनीतिज्ञ और अभिनेता, जो रामानंद सागा की रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं।
5 1936 युआन टी. ली ताइवानी-अमेरिकी रसायनज्ञ जिन्होंने रासायनिक प्रारंभिक प्रक्रियाओं की गतिशीलता में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार जीता
6 1942 केल्विन क्लेन, फैशन डिजाइनर और मेगा क्लोथिंग ब्रांड केल्विन क्लेन इंक के संस्थापक।
7 1958 चार्ली कॉफमैन, नवोन्वेषी अमेरिकी फिल्म निर्माता जो बीइंग जॉन मैल्कोविच और सिनेकडोचे, न्यूयॉर्क जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं
8 1975 सुष्मिता सेन, भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, मिस यूनिवर्स 1994 जिन्होंने मैं हूं ना में अभिनय किया
9 1976 जैक डोर्सी, अमेरिकी व्यवसायी और ट्विटर के सह-संस्थापक
10 1983 एडम ड्राइवर, पूर्व नौसैनिक से अभिनेता बने जो स्टार वार्स: द फ़ोर्स अवेकेंस और मैरिज स्टोरी में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं
11 1989 टायगा, अमेरिकी रैपर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *