चंबा में संवेदनशील स्थानों का सर्वे कर शासन को भेजें रिपोर्ट: उपाध्याय

  • भू-वैज्ञानिकों की टीम को मौके पर बुलाकर कराया भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

चंबा। चंबा में टैक्सी स्टैंड के समीप बीते दिन हुए भूस्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने टीएचडीसी और बीआरओ के अधिकारियों से भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराने को टीम मौके पर बुलाई। विधायक के निर्देश पर टीएचडीसी के डीजीएम ईंजीनियर एके चमोली और बीआरओ के सहायक अभियंता सुशील गुलहाटी ने चंबा पहुंचकर भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

Uttarakhand

विधायक उपाध्याय ने बीते दिन भूस्खलन हादसे में मृत लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को शासन-प्रशासन की ओर से हर सभव मदद का आश्वासन दिया। भविष्य में भूस्खलन की इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों को संवेदनसील भूस्खलन स्थलों को चिह्नित कर लोगों को जागरूक करने को कहा। आम जनमानस से बारिश के मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की। विधायक किशोर उपाध्याय ने चंबा नगर पालिका के ईओ को चंबा नगर क्षेत्र के संवेदशनील स्थानाें का भूगभीय सर्वे कराने को कहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो निजी और सरकारी भवन भूस्खलन के आसपास है, उनको चिह्नित कर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें। नगर क्षेत्र के भूस्खलन वालों स्थानों का सर्वे कर शासन को शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा।

Uttarakhand
Uttarakhand

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील बहुगुणा, बीआरओ के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद थपलियाल, कृष्ण स्वरूप डबराल, चिंरजीव थपलियाल, ईओ नगर पालिका उपेंद्र तिवारी, थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला उपस्थित रहे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *