
नई टिहरी: कोट सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी सुषमा कोठारी ने हडम, कोट, डंडासली गांव में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। तथा प्रचार अभियान तेज करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा।

प्रत्याशी सुषमा कोठारी ने कहा कि वह जन सेवा की भावना से चुनाव मैदान में है। क्षेत्र के विकास के लिए कह कृत संकल्पित है। कहा कि जन संपर्क के दौरान जनता का उन्हें अपार स्नेह और प्यार मिल रहा है। कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वह कोट क्षेत्र पंचायत में विकास के नये आयाम स्थापित करेंगी।