सुषमा कोठारी ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार

चम्बा। क्षेत्र पंचायत कोट क्षेत्र से प्रत्याशी सुषमा कोठारी ने चुनाव संपन्न होने के उपरांत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत कोट के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाई और जोश और उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया।

सुषमा कोठारी ने कहा कि “क्षेत्र पंचायत कोट क्षेत्र के समस्त मतदाताओं का दिल से आभार प्रकट करती हूँ, जिन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और जनसेवा के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही, मैं प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों, चुनाव कार्मिकों तथा इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में लगे सभी नागरिकों को भी धन्यवाद देती हूँ। आप सभी का सहयोग, स्नेह और विश्वास ही हमारी ताकत है। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *