टिहरी: आगराखाल के निकट कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई टिहरी: नरेंद्रनगर तहसील के आगराखाल-दिउली मोटर मार्ग पर सलडोगी गांव के समीप एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीवान सिंह (52 वर्ष) निवासी ग्राम फकोट, सतीश सिंह (37 वर्ष) निवासी ग्राम कसमोली और कुंवर सिंह (57 वर्ष) निवासी ग्राम आगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नरेंद्रनगर भेज दिया है। 

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में एक कार आगराखाल से दिउली मोटर मार्ग पर जा रही थी। इस दौरान कार आगराखाल दिउली मोटरमार्ग पर सलडोगी गांव के समीप गहरी खाई में जा गिरी। कार में 3 व्यक्ति सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खाई में रस्सियों के सहारे उतरी और तीन व्यक्तियों के शव को लेकर सड़क तक पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *