टिहरी: डीएम ने दिए कोटी गाड सड़क हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई टिहरी।

Uttarakhand

चंबा-उत्तरकाशी राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों का कमांद अस्पताल में पीएम करवाया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। वाहन में सवार पांच यात्री पश्चिम बंगाल और वाहन चालक उत्तरकाशी का था।

बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रहा एक बोलेरो वाहन कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन और 108 सेवा मौके पर पहुँची।

Uttarakhand

तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस वाहन में सवार यात्री दल के साथ अन्य वाहन भी चल रहे थे। साथी यात्री दल सूचना देने के बाद घटना स्थल पर पहुँच गए हैं। बताया कि वाहन में सवार यात्री गंगोत्री यात्रा पर जा रहे थे।

Uttarakhand

मृतकों का विवरण निम्नवत है-
01-आशीष पुत्र प्रेम दास, उम्र-35 वर्ष, निवासी-ग्राम मुखवा पोस्ट हर्षिल, जिला उत्तरकाशी (चालक)।
2- प्रदीप दास पुत्र गणेश दास निवासी- 47 श्याम रोड नेथाई 24 परगना वेस्ट बंगाल उम्र 47 वर्ष।
3- नीलेश भुनिया पुत्र मदन मोहन भुनिया निवासी -19 श्रीनगर न्यू गेरिया थाना सोनारपुर पचसियार कोलकाता उम्र 23 वर्ष।
4- मदन मोहन भूनिया पुत्र हरिपद भूनिया निवासी -उपरोक्त उम्र 61 वर्ष।
5- झुमुर भूनिया पत्नी मदन मोहन भूमिया निवासी- उपरोक्त उम्र 59 वर्ष।
6- देवमाल्या देव नाथ पुत्र स्वर्गीय नीमाई चंद्र देवनाथ निवासी- बेडकपुर वेस्ट बंगाल उम्र 43 वर्ष।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *