टिहरी : कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, कई घायल

नई टिहरी : ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर थाना कंडीसौड के सांकरी के पास डाक कांवड़ियों का ट्रक सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कई यात्री घायल हो गए.

रविवार को गंगोत्री से हरिद्वार की ओर जा रहा डाक कांवड़ियों से भरा ट्रक थाना कंडीसौड के सांकरी के पास सड़क पर पलट गया. सूचना मिलते ही थाना कंडीसौड, आपदा प्रबंधन, 108 टीम मौके पर पहुंची. बताया कि हरियाणा से 38 डाक कांवड़िया की टीम गांगोत्री से हरियाणा जा रही थी, जिनमें से ट्रक में 14 सवार थे. अन्य 24 कांवड़िया बाईक से/पैदल जल ले के चल रहे है। घटना में सिरियस कोई नही हैं, सभी की स्थिति खतरे से बाहर हैं। ट्रक पलटने से 14 में से 10 घायल हुए। 4 घायल जिला अस्पताल बौराड़ी। 6 chc कमांद, अन्य 4 को मौके पर फर्स्ट एड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *