टिहरी: महिला का शव झील किनारे से किया बरामद, राजस्व पुलिस जुटी घटना की जांच पड़ताल में

हिमशिखर खबर ब्यूरो
कंडीसौड़।

Uttarakhand

थौलधार ब्लॉक के भल्डियाना क्षेत्र से टिहरी झील किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। झील किनारे से महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजस्व पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कई कोशिशों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

Uttarakhand
Uttarakhand

राजस्व निरीक्षक विजेंद्र रमोला व विजेंद्र बिष्ट ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि भल्डियाना में टिहरी झील किनारे एक शव दिख रहा है। मौके पर पहुंचकर शव को निकाला गया। बताया मृतक महिला की उम्र 40-50 लगभग होगी। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। एक हाथ पर लाल व हरी चुडिय़ां हैं। कपड़ों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक महिला नेपाली मूल की है। आसपास के लोग शिव की शिनाख्त नहीं कर पाए। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक जिला अस्पताल बौराड़ी के मोर्चरी में रखा जाएगा। आसपास के क्षेत्र में निवासरत नेपाली मूल के लोगों से शव की शिनाख्त के लिए संपर्क किया जा रहा है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *