टिहरी : चार केंद्रों में संपन्न हुई पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा

नई टिहरी : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, रायपुर देहरादून के तत्वाधान में आज प्रातः 11:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे के मध्य आयोजित “आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष)” के पदों पर चयन हेतु परीक्षा सम्पन्न हुई।

उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 983 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 926 उपस्थित रहे जबकि 57 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे ।

रविवार को जिले के जीजीआइसी, प्रताप इंटर कालेज बौराड़ी नई टिहरी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नई टिहरी व इंटरनेशनल स्कूल पैन्यूला, नई टिहरी के परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गयी।

अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त परीक्षा के सफल सम्पादन के लिए जीआईसी हेतु समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठ भाकुनी, पीआईसी हेतु डीएचओ अरविन्द शर्मा, न्यू टिहरी इण्टरनेशनल स्कूल पैन्यूला हेतु डीओ पीआरडी पंकज तिवारी एवं सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज हेतु एआरटीओ राजेन्द्र विराटिया को सैक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया था, जिनकी देख-रेख में परीक्षा सम्पन्न हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *