आज का पंचांग: इसलिए महान हैं श्रीकृष्ण

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज भाद्रपद की 21 गते है।

आज का विचार

गुरु वही श्रेष्ठ होता है जिसकी प्रेरणा से किसी का चरित्र बदल जाये। और मित्र वही श्रेष्ठ होता है जिसकी संगत से रंगत बदल जाये। रिश्ता बहुत गहरा हो या न हो परन्तु भरोसा बहुत गहरा होना चाहिए।

आज का भगवद् चिंतन

Uttarakhand

 इसलिए महान हैं श्रीकृष्ण

भगवान श्रीकृष्ण सिंहासन पर बैठकर महान नहीं बने अपितु उनकी महानता ने ही उन्हें राज सिंहासन के साथ-साथ जन-जन के हृदय सिंहासन पर भी विराजमान कर दिया। सिंहासन पर बैठना जीवन की उपलब्धि हो अथवा नहीं मगर किसी के हृदय में बैठना जीवन की वास्तविक उपलब्धि अवश्य है।स्वभाव में ही किसी व्यक्ति का प्रभाव झलकता है।

Uttarakhand

राज सिंहासन पर बैठ सको न बैठ सको मगर किसी के हृदय सिंहासन पर बैठ सको तो समझना चाहिए कि आपका जीवन सार्थक हो गया है और यही तो विराट और उदार व्यक्तित्व का भी लक्षण है। किसी सिंहासन पर बैठकर व्यक्तित्व महान नहीं बनता अपितु महान व्यक्तित्व एक दिन भगवान श्रीकृष्ण की तरह जन-जन के हृदय सिंहासन पर अवश्य बैठ जाता है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *